Showing posts with label पागल. Show all posts
Showing posts with label पागल. Show all posts

Thursday, August 27, 2015

यायावर

यायावर हूँ
घुमक्कड़ी...काम मेरा
बेमतलब इधर उधर भटकते रहना
बिन काम के यहाँ वहाँ फिरते रहना
तेरे दिल के सिवा न घर न मकाँ मेरा

तुमसे छूटा तो फिर कहीं बंध न सका
ज़िन्दगी में इक ठौर कभी रुक न सका
भागता रहा हमेशा कहीं थम न सका
कोई चीज़ कोई बंधन मुझे कस न सका

प्यार खोया और मैं उसे ढूंढता रह गया
वो ख़त हूँ जिसका पता लापता हो गया
क्या करता यार
तेरे प्यार में पागल हुआ आवारा हो गया
तेरे दिल से निकला तो मैं बंजारा हो गया

Friday, August 21, 2015

प्यार में पागल

नाराज़ थी तुमसे न जाने कबसे
पर जब बात हुई
कुछ मैंने कही
कुछ तूने कहीं
मेरा कहा कितना सुना पता नहीं
तेरी हर बात सीधी दिल में उतरी
उन बातों को दिल में संजोती रही
उनके साथ जीती रही मरती रही
कहां गया गुस्सा कहाँ गयी नाराज़गी
पता नहीं
तुमने कहा पागल हो क्या
मैं क्यों ऐसा करूंगा भला
बस ...तेरा इतना कहना
और मैंने जिसने सब झेला था
 क्यूं और कैसे  सब भुला दिया
तेरे इस एक पागल हो क्या ने
सब पिछला किया धरा बिसरा दिया
प्यार में पगलाना
इसी को कहते हैं क्या ??

Thursday, September 13, 2012

तुम पागल हो




कितना कुछ कहना था
कब से रुका हुआ था
अंदर दबा हुआ सा था
मन पे एक बोझा था
अकेले सहना मुश्किल था .
अब.....
सब बह गया है..
उतर गया है सब.

पाँव ज़मीन पे नहीं रहते
दिल उड़ने को करता है
तुमसे मिलने को करता है
सब कुछ तुम्हें दे कर
तुम्हें पा लेने को करता है
अजीब सा हो गया है कुछ
हर घडी न जाने क्या-क्या
ये जी करता है .
कुछ समझ नही आ रहा
किस राह जाने की
तैयारी है इसकी .

जुडना...
तुम्हारे हर सुख ...हर दुःख से
सुनना ...
बातें तुम्हारी कही-अनकही सी
रहना...
तुम्हारे ख़्वाब और ख्यालों में
चाहना...
तुम्हारा प्यार...तुम्हारा विश्वास
मांगना...
तुम्हारा साथ दिन रात
सच कहूँ ,तो.......

रास आ रहा है ये पागलपन मुझे
कि तुम्हारे मुंह से
"तुम पागल हो "सुनना अच्छा लगता है

Wednesday, August 15, 2012

आज़ादी दिवस



एक पागल है ..
सारे शहर में घूम घूम के
हरसिंगार के झरे फूल और गिरी पत्तियां
इकट्ठी करता है .

सुना है...
वक्त का है मारा
फ़ौजी है पुराना
इन फूल पत्तियों में
उसे...



अपना तिरंगा नज़र आता है .
जिससे हर शख्स बेखबर नज़र आता है .
अपने देश की स्थिति दिखायी देती है .
बात-बात पे उसकी आँख भर आती है .

देश के लिए कुछ करने..देश को कुछ दे पाने का पागलपन हम पे भी हावी हो जाए .
आज़ादी दिवस आप सभी को मुबारक हो !!

सुराग.....

मेरी राह के हमसफ़र ....

Followers