Showing posts with label दरमियाँ. Show all posts
Showing posts with label दरमियाँ. Show all posts

Tuesday, August 11, 2015

दूरियाँ


धीरे धीरे सरकते हुए
पता ही नहीं चला कब
दूरियां इतनी बढ़ गयीं
कि हम दो किनारे हो गये
थोड़ी मेरी खामोशी थी
तो कुछ तेरी चुप्पी भी
दोनों का नतीजा ये हुआ
कि दरमियां फासले हो गये
न मैंने कहा कुछ कभी
न तुम ही कह पाये
दिल में बातें रखने से हुआ यूँ
कि ये हाल हमारे हो गये
महसूस हुई बेरुखी तेरी
तुम्हें भी लगी दूरी सी
जिस बात का डर था
सच वही हादसे सारे हो गए

Saturday, November 23, 2013

तकलीफ

बहुत मुद्दत के बाद
बड़ी शिद्दत के साथ
तुम्हें चाहा था
पर..
हुआ वही जो होना था
पाकर तुम्हें यूँ खोना था
खो दिया ...

तकलीफ में हूँ
परेशान हूँ बहुत
जिस रिश्ते को बहुत तरजीह दी थी मैंने
एक ख़ास मुकाम, अलग ज़मीन दी थी मैंने
वो मेरे सामने बिखर रहा है .
हाल ..बेहाल है मेरा
क्यूँकि बहुत ऊंचाई से गिरो तो
चोट ठीक भले हो जाए
पर उम्र भर टीसती है .
क्या करूं कि तेरी बातों की
तेरी यादों की चक्की
मुझे रात दिन पीसती है .
खीजती हूँ जब सोचती हूँ
कि कमी कहाँ रह गयी
मुझसे गलती कहाँ हो गयी

अब ......
तेरे मेरे दरमियाँ
एक अनकहा सा फासला है
उसमें हाथ नहीं मेरा
वो सिर्फ और सिर्फ
तुम्हारा फैसला है
तुम्हें शायद हाल ए दिल समझा न सकूँ
क्या हो तुम मेरे लिए कभी बता न सकूँ
पर..हाँ
यह ज़रूर है
अब शायद
किसी से
प्यार मैं कर न सकूँ
किसी पे
ऐतबार मैं कर न सकूँ

सुराग.....

मेरी राह के हमसफ़र ....

Followers