Showing posts with label चुप्पी. Show all posts
Showing posts with label चुप्पी. Show all posts

Tuesday, August 11, 2015

दूरियाँ


धीरे धीरे सरकते हुए
पता ही नहीं चला कब
दूरियां इतनी बढ़ गयीं
कि हम दो किनारे हो गये
थोड़ी मेरी खामोशी थी
तो कुछ तेरी चुप्पी भी
दोनों का नतीजा ये हुआ
कि दरमियां फासले हो गये
न मैंने कहा कुछ कभी
न तुम ही कह पाये
दिल में बातें रखने से हुआ यूँ
कि ये हाल हमारे हो गये
महसूस हुई बेरुखी तेरी
तुम्हें भी लगी दूरी सी
जिस बात का डर था
सच वही हादसे सारे हो गए

Monday, May 27, 2013

तुम नाराज़ हो.....

तुम नाराज़ हो...
जब तक चाहो
नाराज़ हो लेना
पर,तुम
बस मेरी एक बात सुनना
चुप मत होना

नाराज़ हो
नाराज़गी जताओ
कहो सुनो
कुछ बोलो
जी भर चिल्लाओ.
चीख लो ..
जो मन में है
उसे कह जाओ

बस ...
अंदर ही अंदर मत घुटना
चुप मत होना .

मुझे सब है मंजूर
पर चुप्पी गवारा नहीं
तुम बोलते रहते हो
एक सुकून सा रहता है
जीवन रस बहता रहता है
वरना
जीवन जीना भारी ..
बस ,जैसे
मरने की तैयारी
ज़िंदगी तेरी चुप्पी से हारी .

सुराग.....

मेरी राह के हमसफ़र ....

Followers