Showing posts with label लगाव. Show all posts
Showing posts with label लगाव. Show all posts

Wednesday, August 19, 2015

मोह के धागे

अपनी खुशियों का कारण माना था
सिर्फ तुम्हें मुस्कुराहटों में जाना था
न जाने कब तुमसे जुड़ती चली गयी
तेरे मोह के धागों में बंधती चली गयी
अपना जुड़ना ..जुड़ के बंधना ..
पता था
जो नहीं पता तो वो ये था
कि आखिर तेरे मन में क्या था
तेरी फुरसत का शग़ल भर थी मैं
या दिल में होने वाली हलचल थी मैं

अब तेरी ज़िन्दगी से बेदखल हूँ मैं
वाकिफ हूँ कहीं दाखिल नहीं हूँ मैं
पर  इसके बाद भी उदास नहीं हूँ मैं
आखिरकार सीख ही लिया मैंने
खुशियों को खोजना तेरे बिना भी
नयी जगहों में नये लोगों में
ढूंढ लेती हूँ हंसने की वजह भी

तुमसे लगाव था क्यूंकि
सो वजह मान लिया था
तुमको अपनी ख़ुशी की
फिर सोचा क्यों गिरवी रहे
तेरे पास ......
चाभी मेरी हंसी ख़ुशी की

जुड़ाव के वो धागे
काट रही हूँ धीरे धीरे
जिससे प्यार सिर्फ प्यार रहे
न किसी को साधे न किसी को बांधे
न सधे  न बंधे कभी किसी बंधन में

Thursday, November 3, 2011

कौन किसका करे त्याग



कहाँ चले गए हो?
क्यूँ चले गए हो?
मत जाया करो...
कुछ अच्छा नहीं लगता .
किसी से क्या...
तुमसे भी, कुछ कह नहीं पाती
अंदर ही अंदर सब सहती रहती हूँ.
न जाने मैं कितनी मौतें मरती हूँ .

तुमसे कुछ कहो,तो तुम अनसुना कर जाते हो .
बात बात पे...मोह त्याग का उपदेश झाड चले जाते हो
मैं पूछती हूँ ..
कि
मोह का,प्रेम का,लगाव का , स्नेह का,अनुराग का त्याग ही क्यूँ किया जाए
तुम क्यूँ नहीं कर देते ..
अपने अहम का ,दंभ का ,उदासीनता का ,निर्मोह्पन का ,वीतराग का त्याग ...
मेरे लिए...

सुराग.....

मेरी राह के हमसफ़र ....

Followers