Showing posts with label जायका. Show all posts
Showing posts with label जायका. Show all posts

Thursday, December 5, 2013

इश्क़ की खुमारी


हल्का हल्का सा एक नशा तारी है
और कुछ नहीं ये इश्क़ की खुमारी है

कल क्या होगा इसका भरोसा नहीं
न जाने क्यूँ उम्र भर की तैयारी है

खुश ना होना तुम उसको गिरता देख
आज उसकी तो कल तुम्हारी बारी है

ज़िंदगी है हर तरह के जायके वाली
मीठी कभी कड़वी कभी खारी है

शक़ की निगाहों को खुद से दूर रखना
वाकिफ हो यह लाइलाज बीमारी है

तेरा प्यार हो या कि तेरी नाराजगी
मुझे तेरी हर अदा जां से प्यारी है

तुम अपना हाथ मेरे हाथ में दे दो
ज़िंदगी की हरेक शै फिर हमारी है

सुराग.....

मेरी राह के हमसफ़र ....

Followers