Showing posts with label मंत्रोच्चार. Show all posts
Showing posts with label मंत्रोच्चार. Show all posts

Saturday, December 1, 2012

पुराने प्रेम पत्र



पुराने प्रेम पत्र......
सारा बीता वक्त
ला कर के खड़ा कर देते हैं
आँखों के सामने
टाइम मशीन के जैसे.

डर लगता है कि
कहीं उन्हें खोलते ही
दिल में छिपा हुआ.... सब
सबके आगे ...आ गया तब .

सुना नहीं होगा न
कि किसी के बीच में होने से
कोई हो जाता है करीब.
है तो है अजीब
पर...सच यही है.

कुछ शब्द .....
जो हमने लिखे
हमने जिए
साथ साथ होने के
एक दूसरे को साक्षी मान
वो छिपाते रहे सबसे
जबकि
साथ होने के वो शब्द
जो औरों ने लिखे
वो मन्त्र हो गए .

मंत्रोच्चार ,अग्नि ,देवता
हमारे बीच होते
तो हम होते करीब
क्यूंकि
इनकी मौजूदगी के बिन
हम साथ नहीं हो सकते ,कभी .

सुराग.....

मेरी राह के हमसफ़र ....

Followers