Showing posts with label जाड़ा. Show all posts
Showing posts with label जाड़ा. Show all posts

Tuesday, January 3, 2012

मेरा जाड़ा..खूबसूरत हो चला है .



बड़ी लंबी थी वो रातें....
जो तेरे अबोले के साथ गुजारीं.
कितना कुछ जम गया था
हम दोनों के बीच .
सब कुछ सर्द..तनहा सा .

एकाएक ...
प्यार की इस गुनगुनी धूप ने
दिल पे से,
गलतबयानी के कुहासे को हटा दिया है..
तुम्हारे होठों की छुअन ने
जमे हुए बर्फ को पिघला दिया है .
हाथों के स्पर्श की वो गरमी-नरमी
सर्दी में चाय के कप सी
मेरे अंतस को सहला रही है ..

दिल का मौसम खुशगवार हो चला है
मेरा जाड़ा एक बार फिर....
खूबसूरत हो चला है .

सुराग.....

मेरी राह के हमसफ़र ....

Followers