मुल्तवी कर दिया है...
तुमसे कुछ कहना
कि पता है ,सुनोगे नहीं
सुन जो लिया तो
समझोगे नहीं
और गर समझ लिया
तो भी...मानोगे कतई नहीं
तो कहने का फायदा नहीं
छोड़ो न...
जाने देते हैं
सारी कही अनकही
बातें छोटी छोटी सी
या कहानी लंबी सी
दरमियां बची...
इक ज़िन्दगी अजनबी सी