Showing posts with label अचानक. Show all posts
Showing posts with label अचानक. Show all posts

Thursday, December 8, 2011

अचानक......



अचानक .......
ज़िंदगी की इस राह पे
चलते-चलते
एक मोड पर
तुम मिल गए ..
जुड गयी तुमसे
बंध गयी तुमसे

अब,
जब भी कोई पूछता है
कि क्या है हमारे बीच
तो ,जवाब देते नहीं बनता


हरेक उस रिश्ते से ऊपर रखती हूँ ,इसे
जिनमें ,मैं जो नहीं हूँ वो दिखाती हूँ
दूसरों के मन मुताबिक ढलती जाती हूँ
क्यूंकि
यही बेनाम सा रिश्ता
जो तेरे मेरे दरमियाँ है
मेरी अस्मिता को सुरक्षित रख
मुझे जीने की वजह देता है .

सुराग.....

मेरी राह के हमसफ़र ....

Followers